फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश में त्वचा का संक्रमण बढ़ा, बीमारियों से भी रहें सावधान

Tue, 26 Aug 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। बारिश का मौसम अपने साथ बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। नमी और बारिश के पानी के संपर्क में आने से फंगल इन्फेक्शन और एलर्जिक रिएक्शन होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। अगर सही समय पर इलाज नहीं हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के स्किन रोग विशेषज्ञ डाॅ. अरफुल खान ने बताया कि बारिश के इस मौसम में फंगल इंफेक्शन का रिस्क काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में डर्मेटोफाइट्स और कैंडिडा होने का खतरा रहता है। रिंगवर्म, एथलीट्स फुट और यीस्ट इंफेक्शन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसके अलावा घमोरियां भी होती हैं। यह तब होती है जब पसीने की ग्रंथियां बंद होने लगती है, जिससे स्किन के नीचे पसीना रह जाता है और छोटे लाल धब्बे के साथ खुजली होने लगती है।
उन्होंने सलाह दी कि इस मौसम में गुनगुने पानी और हल्के साबुन से स्नान करना चाहिए। इस मौसम में ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए।संक्रमण से बचने के लिए एंटी फंगल पाउडर या क्रीम लगाएं। त्वचा की हाईड्रेशन बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें। अगर फिर भी किसी तरह की परेशानी हो रही है तो मरीज को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें