फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात उड़ाए

Tue, 26 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज और त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों में चोर छत के रास्ते से घर में घुसकर करीब दो लाख नकदी समेत कुल करीब 10 लाख के जेवरात को उड़ा ले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी रात करीब तीन बजे होने पर परिजनों ने 112 पर पीआरवी टीम को फोन पर सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर थाने पर शिकायती पत्र देने की बात कह कर वापस चली गई। एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। त्रिलोकपुर क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर विश्वनाथ अग्रहरि अपना कास्मेटिक का दुकान चलाता है, जिसके पीछे उनका परिवार रहता है।
पिछले एक सप्ताह से विश्वनाथ अग्रहरि का तबीयत खराब होने के कारण कारण वे पीजीआई भर्ती हैं और उनका लड़का भी वहीं है। घर पर केवल महिलाएं थी जो रात को खाना खाकर सोने चली गई। रात करीब दो बजे घर में कुछ आहट के दौरान विश्वनाथ की बेटी ने मां को बुलाया। अपने कमरे का दरवाजा खोल वह बाहर आई तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा था।
विज्ञापन

दो कपाट टूटे थे और बाॅक्स गायब था। इसमें रखा 90 हजार नकदी और सात लाख के सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम थाने पर तहरीर देने की बात कह कर लौट गई।
दूसरी वारदात करीब पांच सौ मीटर दूर डुमरियागंज क्षेत्र के धनोहरी गांव में शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर स्थित रामफेर मौर्य के घर हुई। यहां भी छत के रास्ते घर में घुसे चोर बाॅक्स और दो सूटकेस उड़ा ले गए जो सोमवार को सुबह घर के पीछे करीब दो सौ मीटर दूर पर पड़ा मिला। रामफेर मौर्य ने बताया कि सूटकेस में रखा एक लाख नकदी समेत एक लाख के जेवर गायब है। दोनों गृह स्वामियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि चोरी के घटना की जानकारी है। मौके पर स्थानीय पुलिस गई थी। फाॅरेंसिक टीम बुलाई गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें