फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचओ की मांगों को लेकर लखनऊ में धरना, सिद्धार्थनगर के कर्मचारी भी हुए शामिल

Thu, 01 Oct 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की लंबित मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में सिद्धार्थनगर के सीएचओ भी शामिल हुए। बृहस्पतिवार को आंदोलन के दूसरे दिन जिले से पहुंचे सीएचओ ने संगठन की मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

सीएचओ की प्रमुख मांगों में संवर्ग का कैडर निर्माण, समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण, पीबीआई को मूल वेतन में मर्ज या समायोजित करने और रिक्त पदों के सापेक्ष स्थानांतरण और म्युचुअल ट्रांसफर की व्यवस्था शामिल है। सीएचओ प्रतिनिधियों ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद सेवा से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। मांगों के समाधान के लिए संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।
धरने में जिले से प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सपना पांडेय, जिला संरक्षक सूरज मोदनवाल, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शारदा रावत, जिला महामंत्री प्रशांत गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें