सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी में बृहस्पतिवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला को डूबने से राहगीरों ने बचाया। महिला को बाद में पुलिस ने उसके परिजन को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे डुमरियागंज के राप्ती तट स्थित पुल से गुजर रहे राहगीरों ने महिला को नदी में देखा। वह नदी किनारे झाड़-झंखाड़ पकड़कर खुद को बचाने का प्रयास कर रही थी। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को इटवा थाने ले गई। वहां उसकी पहचान इटवा थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव निवासी सूरसती पत्नी त्रिभुवन के रूप में हुई। सूचना मिलने पर थाने पहुंचे परिजन प्रदीप कुमार विश्वकर्मा को महिला सकुशल सौंप दी गई।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने बताया कि महिला घर से किसी बात को लेकर नाराज होकर निकली थी।