फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहनों ने की यमराज की पूजा भाइयों के लिए दीर्घायु की कामना

Thu, 23 Oct 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी के शस्त्रीनगर में भाई दूज पर पूजा अर्चना करती बहने। संवाद
विज्ञापन
बढ़नी। नगर के विभिन्न इलाकों में भाई दूज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए विधि-विधानपूर्वक यमराज की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सामूहिक रूप से बहनों ने यमराज की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर पूजा की और भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। इस दौरान बहनों ने ईश्वर से अपने भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना की। नगर के कई मोहल्लों में भक्तिभाव और पारिवारिक स्नेह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भाई दूज का यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने वाला माना जाता है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें