फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी की मौत के मामले में बहन और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 अक्तूबर को जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मृतका की बड़ी बहन और उसका प्रेमी शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे क्षेत्र से 22 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पथरा थाने में बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। परिजन की ओर से शादी से इन्कार किए जाने पर 29 अक्तूबर को युवती घर छोड़कर अपने प्रेमी के घर चली गई थी। इसकी जानकारी होने पर उसकी छोटी बहन दोनों को समझाने के लिए प्रेमी के घर पहुंची थी।
आरोप है कि वहां दोनों ने उसे अपमानित किया। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बहन और प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें