फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोटन, ककरहवा और शोहरतगढ़ रूट पर भी जनता बस

Sun, 18 Jan 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के यात्रियों को सहूलियत देने के लिए परिवहन निगम तीन नए रूटों पर जनता बस का संचालन करने की योजना बनाई है। इससे न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि 20 प्रतिशत तक किराया कम होने से आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने यात्रियों को सहूलियत देने के लिए जनता बस का संचालन शुरू किया है। इन बसाें से लोकल रूटों पर यात्रियों को निर्धारित शुल्क से 20 प्रतिशत कम किराया देना पड़ रहा है। निगम ने अभी तक तीन रूटों पर इसका संचालन शुरू किया है जबकि अब तीन और रूट पर इसके संचालन को लेकर तैयारी कर रहा है। इसके लिए लोटन, शोहरतगढ़ और ककरहवा रूट पर बस के संचालन की योजना बनाई गई है। इससे इन रूट पर चलने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं, नई बस सेवाओं के संचालन से यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे छात्रों, कामकाजी लोगों, बुजुर्गों और महिलाओं को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें