फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में गायन प्रतियोगिता आयोजित

Sun, 26 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शनिवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न ऋतुओं से संबंधित गीत, लोक जीवन से जुड़े हुए गीत, स्त्री जागरण के प्रेरक गीत आदि की मधुर प्रस्तुति की गई। उक्त प्रतियोगिता में शकीला, तनुजा, आयशा, सुषमा, शर्मीला, लवकुश, ऊर्जा, अंजली, शाहीन आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति फेज-5 की सह नोडल अधिकारी डॉ. रेनू त्रिपाठी ने किया। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि गायन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। डॉ. सरिता सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी प्रस्तुति के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें