फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोज बदल रही है चांदी की चमक, 50 हजार का उछाल

Fri, 05 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सराफा बाजार में चमक बिखेरने वाली चांदी की चमक रोज बदल रही है। भाव पर अस्थिरता का माहौल है। इससे शादी और जरूरत पर चांदी खरीदने वाले ग्राहक प्रभावित हो रहे हैं जबकि पिछले तीन महीने में चांदी के भाव में 50 हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। इससे शुक्रवार को चांदी का भाव 1.79 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

सितंबर माह से ही चांदी के दाम में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जबकि दिवाली के बाद चांदी के दाम में प्रतिदिन तेजी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को चांदी 1.79 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इसका सबसे बड़ा असर सहालग में चांदी खरीदने वालों पर पड़ रहा है। भाव बढ़ने से ग्राहक इसे खरीदने से कतरा रहे हैं। जो पायल पहले 2000 से 2500 रुपये में आ रही थी, उतने वजन की पायल के अब 5000 से 6000 रुपये लिए जा रहे हैं। ऐसे में लोग जरूरत के हिसाब से ही चांदी खरीद रहे हैं। मध्यम वर्ग की जेब पर भी चांदी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें