फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विकास यादव की शतकीय पारी से सिद्धार्थनगर ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित स्वर्गीय बीबी राय मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसाेसिएशन व महराजगंज के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने महराजगंज को 143 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए विकास यादव ने 123 रन बनाए, इससे उसे मैन ऑफ द मैच दिया गया। टास जीतकर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट गंवाकर 265 रन बनाएं। इसमें विकास यादव ने 123 रन, सूर्यांश ने 36 रन व दुर्गेश पासवान ने 19 रनों की पारी खेली।
महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हरिओम सिंह ने दो विकेट और शिवम साहनी, उमर खान व अवान जाफरी ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने निर्धारित 35 ओवर में से 34 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 122 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें