खुनुवां। नेपाल के रूपनदेही जिले के बुटवल में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बुटवल के होराइजन चौक में मिलीजुली पथ पर दीपा बस्याल (34) और उसकी सात-सात वर्षीय दो बेटियों की हत्या कर दी गई। तलाक के बाद किसी और से शादी करने वाली दीपा को उसके पूर्व पति सुजान कोइराला ने घर बुलाया और बुधवार सुबह करीब 4:00 बजे हत्या कर दी। रूपनदेही पुलिस प्रवक्ता डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि उनकी हत्या घर में बने हथियार हथौड़े और चाकू से की गई। पुलिस ने दीपा के पूर्व पति सुजान कोइराला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्यारा अपने ही भाई की हत्या के आरोप में जेल में था और कुछ साल पहले संविधान दिवस पर आम माफी मिलने के बाद रिहा हुआ था।{