फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइबर फ्राॅड के लिए वित्तीय जागरूकता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। साइबर फ्राॅड व वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। यह बातें बुधवार को भनवापुर ब्लाॅक सभागार में एक संस्था की ओर से आयोजित वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत बैठक में एएफसी भनवापुर शहजाद अहमद ने बताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीएमएम नंदलाल व लवकेश ने करते हुए स्वयं सहायता समूह की योजनाओं की जानकारी दी। एएफसी शहजाद अहमद ने बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय व सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, जन-धन, अटल पेंशन योजनाओं के साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। शहजाद अहमद ने बताया कि किसी भी तरह का साइबर फ्राॅड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 या फिर 155260 का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सफीकून निशा, सोनी, अनीता, किरन आदि मौजूद रहीं। संवादए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें