फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फिट रहने के लिए युवाओं-किशोरों में बढ़ रहा तैराकी का शौक

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरण ताल में मौजूद तैराकी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कम उम्र में ही पेट-निकलने व अन्य कारणों से अनफिट हो रहे युवा खुद को फिट रखने के लिए तैराकी का सहारा ले रहे हैं। जिले में अन्य खेलों की तरह युवाओं में तैराकी का शौक भी बढ़ने लगा है।
इनमें कुछ युवा भविष्य संवारने तो कुछ शौकिया तौर पर तैराकी सीखने आ रहे हैं जिनमें युवतियां भी शामिल हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्विमिंग पूल इन खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के लिए खुल गया है। यही नहीं, आम व्यक्ति भी यहां पंजीकरण कराने के बाद तैराकी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तैराकी का प्रशिक्षण चल रहा है। अब तक 60 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया की बहुत जल्द ही तैराकी प्रतियोगिता शुरू होने वाली है, प्रस्ताव भेज दिया गया है, एक सप्ताह में प्रतियोगिता की तिथि आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें