फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बास्केटबाल कोर्ट जर्जर, प्रैक्टिस छोड़ रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबाल कोर्ट व नेट जर्जर हो गया है। खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में असुविधा हो रही है। कोर्ट जर्जर होने से खिलाड़ी प्रैक्टिस करने भी नहीं आ रहे हैं।
स्टेडियम में बास्केटबाल के खिलाड़ियों के लिए कोर्ट बनवाया गया था, जिसमें खिलाड़ी आकर प्रतिदिन प्रशिक्षण ले रहे थे, लेकिन कई वर्ष से कोर्ट का रखरखाव न होने से वह जर्जर हो गया है। मैदान के आसपास बड़ी-बड़ी घास उग गई है, जिससे खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में असुविधा होती है। कोर्ट का जाल भी जर्जर हो गया है। दो वर्ष से बास्केटबाल का कोई भी खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस करने नहीं आ रहा है। जबकि कोर्ट को पुनः सही करवाने के लिए पत्राचार भी किया गया है। अभी तक बजट के अभाव में कोर्ट सही नहीं करवाया गया है। वहीं कोच की भी नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे खिलाड़ियों का स्टेडियम से मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाल के खिलाड़ी ने बताया कि जब तक कोर्ट सही था तो सुबह-शाम खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए आते थे, लेकिन कोर्ट को पूरी तरह से जर्जर होने से खिलाड़ियों ने स्टेडियम में आना छोड़ दिया है। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें