फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ‘15 दिनों में पूरा कराएं भोजपुर-शाहपुर तटबंध का निर्माण’

Mon, 09 Jun 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने सोमवार को भोजपुर-शाहपुर तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर तटबंध के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि तहसील इटवा के ग्राम बिजौरा में जमीन उपलब्ध न होने कारण करीब 1.4 किलोमीटर का गैप बचा हुआ था। गैप को भरने का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अमित कुमार मल्ल, जूनियर इंजीनियर मिथिलेश लाल दास और ज्ञानशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें