जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल
- फोटो : संवाद
- मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिवसीय खेल प्रतियाेगिता का शुरू हुआ आयोजन
- सांसद जगदंबिका पाल ने खेल फिटनेस के लिए निकाली रैली
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन दो प्रतियोगिता आयोजित की गईं। हॉकी में अमर शहीद हॉकी टीम ने गौतम बुद्ध टीम को हराया जबकि कबड्डी में सिद्धार्थनगर फेडरेशन ने बरगदवा क्लब काे एक तरफ मुकाबले में 22-6 से शिकस्त दी।
29 अगस्त से मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 31 अगस्त तक वृहद खेल एवं फिटनेस 14 वर्षीय बालक हाॅकी प्रतियोगिता और जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने किया। हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमाें ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में अमर शहीद हॉकी टीम व गौतम बुद्ध हॉकी टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अमर शहीद हॉकी टीम ने गौतम बुद्ध हॉकी टीम को एक तरफ मुकाबले में 2-0 से हरा दिया। वहीं कबड्डी प्रतियाेगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इसका फाइनल मुकाबला सिद्धार्थनगर फेडरेशन व बरगदवा क्लब के बीच खेला गया। इसमें सिद्धार्थनगर फेडरेशन ने बरगदवा क्लब को एक तरफ मुकाबले में 22-6 से हरा दिया।
कार्यक्रम से पूर्व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। सांसद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने खेल फिटनेस के लिए संकल्प रैली निकाली। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के मध्य महिलाओं एवं पुरुषों की टीमों के बीच रस्सा-कशी का आयोजन किया गया। सांसद ने खेल महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की और सर्वप्रथम स्वयं का रजिस्ट्रेशन दर्ज कराया। इसके उपरांत उपस्थित जन समुदाय और खिलाड़ियों की ओर से पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, डीएम डॉ. राजा गणपति आर, नपा अध्यक्ष गोविंद माधव, एसपी अग्रवाल, अरुण प्रजापति, मो. इब्राहिम सम्मिलित हुए।