फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मन मोहा

Fri, 22 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर के कसेरा मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पांचवें दिन बुधवार रात को नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर पांच कसेरा मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर परिसर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता जय वर्धन तिवारी और सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि भगवान की भक्ति से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। सभी दुखों का अंत केवल हरि का नाम है। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद भगत के बस में हैं भगवान..., सत्यम शिवम सुंदरम..., मेरे बांके बिहारी लाल..., आदि भजनों पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। काजल, नेहा, मुस्कान, शिवानी, खुशी, सृष्टि, कन्हैया, अनुज, शिवानी शर्मा आदि बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समाजसेवी कलिया अवस्थी ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, भाजपा नेता जय वर्धन तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, त्रिभुवन कसौधन, प्रभात जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें