फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीराम कथा का हुआ समापन, अतिथियों को भेंट किया श्रीराम का चित्र

Thu, 11 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रभुराम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट और सिद्धार्थनगर धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा के विराम दिवस पर बुधवार रात पूरा सभागार भक्तिमय रहा। कथा वाचक आचार्य देव कृष्ण शास्त्री ने लोगों को कथा सुनाकर भावविभोर कर दिया। इस दौरान प्रभु श्रीराम का चित्र आए हुए अतिथियों को भेंट किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने कहा कि भगवान श्रीराम जीवन की वह कला हैं, जिसे सीख लेने पर समाज में विवाद ही समाप्त हो सकते हैं। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी मनोज तिवारी ने कहा कि कथा ने सिद्धार्थनगर को राममय बना दिया है। यह परंपरा आगे भी जारी रहनी चाहिए। विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ हिंदू जागरण के प्रथम पुरोधा थे और उनके सभागार में हुई यह भव्य कथा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि श्रीराम और रामायण के पात्रों के आदर्शों को समाज में आत्मसात करना आवश्यक है। नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि सिद्धार्थनगर में राम, हर घर में राम, हर मन में राम का संकल्प कथा के माध्यम से पूर्ण हुआ है। इस दौरान अखंड प्रताप सिंह, राजीव नयन, पवन कुमार, शिवांश शुक्ला, अखिलेश पांडेय, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें