फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईवे किनारे रहने वाले लोगों को पुलिस ने बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Sat, 07 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुड सेमेरिटन योजना के प्रति किया जागरूक, घायलों की मदद के लिए आगे आने की अपील
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। यातायात जागरूकता माह के तहत शनिवार को यातायात पुलिस ने हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों और गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) योजना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई।
यातायात प्रभारी अजय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, सड़क पर अनावश्यक रूप से न चलने, रात में दृश्यता बनाए रखने और हाईवे पर वाहन खड़ा न करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को कानून की ओर से संरक्षण दिया जाता है। ऐसे नेक मददगारों को पुलिस या कानूनी प्रक्रिया के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाता है। लोगों से अपील की गई कि दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय देते हुए उनकी जान बचाने में सहयोग करें।
इसके अलावा जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों की संख्या कम करने के लिए ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, स्टंटबाजी सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाने के लिए दो इंटरसेप्टर वाहनों से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर नियमित निगरानी की जा रही है। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने लोगों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि आपकी थोड़ी सी तत्परता किसी की जान बचा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें