फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिनभर दुकानों पर लगी रही भीड़, पर्व को लेकर दुकानदार भी उत्साहित

Thu, 27 Aug 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जोगिया उदयपुर चौराहे का बाजार गुलजार नजर आया। भाइयों की कलाई पर प्यार की डोर सजाने के लिए बहनों ने उत्साह के साथ रंग-बिरंगी राखियों की खरीदारी की। चौराहे पर सजी राखी की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बाजार में विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बहनें अपनी पसंद और भाइयों की पसंद के अनुसार राखियों का चयन करती नजर आईं। खरीदारी के दौरान उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए कई तरह की राखियां सजाकर रखी थीं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी बढ़ने से चौराहे की रौनक भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें