बांसी। माघ मेला बांसी का आगाज शनिवार से हो गया है। मेले में देश के महानगरों से आई काफी दुकान सज गई हैं और कुछ दुकानदार दुकान सजाने में व्यस्त हैं।
बड़े, बच्चे और महिलाओं के मनोरंजन के लिए काफी संख्या में छोटे-बड़े झूले ज्वाइंट व्हील, ब्रेक डांस, ड्रेगन, टोरा टोरा, सुनामी, नाव, डबल डिस्क आदि लग रहे हैं। इसके अलावा भूत बंगला, जंगल थीम पार्क, जलपरी मौत का कुआं आदि शो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
मेले में सबसे अधिक दुकान खजले की सजी है। इस माघ मेला में आने वाला हर व्यक्ति खजला जरूर खरीदता है। इस मेले में बस्ती, संतकबीरनगर, बलरामपुर, गोंडा और नेपाल से लोग आते हैं।