फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिला हितैषी पंचायत बना शिवपति नगर

Wed, 19 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करनी वाली ग्रामों को महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में चयनित किया गया है। जिले के नौगढ़ ब्लाॅक के ग्राम पंचायत शिवपति नगर को शासन स्तर से महिला हितैषी ग्राम के रूप में चयनित किया गया।
विज्ञापन

21 निर्धारित इंडीकेटर के साथ समस्त थीम पर आधारित 174 यूनिक डाटा प्वाइंट और 119 यूनिक इंडिकेटर के तहत कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत की महिला समूह, टीकाकरण और किशोरी बालिकाओं को टीकाकरण कराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। इसके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी बेहतर कार्य किया है। गर्भवतियों और धात्री महिलाओं को टीकाकरण समेत अन्य लाभ दिलाए गए हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान शिवपतिनगर अनारकली और सचिव अभिनव ओझा ने निदेशक कार्यालय से प्रशिक्षण दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें