सिद्धार्थनगर। पशुपालन विभाग की ओर से नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा रामगढ़ के सेखुईया चौराहा पर पशु चिकित्सालय पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने गो पूजन करने के साथ फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि यह सरकार की प्रमुखता वाली योजनाएं हैं। मेले में पशुओं के लिए सरकार की तरफ से निशुल्क दवाओं का वितरण योजना पूरी तरह से सफल है। उन्होंने कहा कि अपने पशुओं को हीट में आने के बाद वैज्ञानिक विधि से कृत्रिम गर्भाधान ही कराएं। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजबहादुर यादव ने पशुधन बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध प्रोत्साहन योजना, केसीसी योजना तथा नस्ल सुधार योजना के विषय में भी पशुपालकों को जानकारी दी।