फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बर्डपुर में हुआ शस्त्र पूजन, धर्म और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प

Wed, 21 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयादशमी पर विहिप, बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
विज्ञापन

बर्डपुर। विजयादशमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में बर्डपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने विजयादशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। शस्त्र शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के संकल्प का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति का उपयोग धर्म, न्याय, समाज की सुरक्षा और मानवता की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का विशेष महत्व है। शास्त्र व्यक्ति को सही मार्ग दिखाते हैं, जबकि शस्त्र अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का साहस देते हैं। युवाओं को अपनी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और सेवा की भावना मजबूत करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष महादेव ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, विहिप के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सुधाकर नाथ, विभाग संगठन मंत्री योगेश, जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, प्रचार प्रमुख संदीप मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें