फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सम्राट अशोक विजय धम्म दिवस पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 21 Oct 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में सोमवार को दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की बांसी तहसील इकाई की ओर से सम्राट अशोक विजय धम्म दिवस पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में धम्म अनुयायियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के जयकारों से कस्बे का माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन

कस्बे सहित आसपास के गांवों से लोग टोलियों में माघ मेला मैदान पहुंचे। यहां से शोभायात्रा सुभाष चंद्र बोस पार्क, पुरानी कचहरी चौराहा, रोडवेज चौराहे के रास्ते माधव पार्क और आजाद पार्क होते हुए माघ मेला मैदान पहुंची, जहां समापन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओंकारनाथ और विशिष्ट अतिथि राम मिलन गौतम रहे। अतिथियों ने भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, अहिंसा और समानता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सम्राट अशोक के गौरवशाली इतिहास, धम्म विजय और बौद्ध धम्म की जनकल्याणकारी शिक्षाओं को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा, बंधुत्व और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें