फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 10 दिन का होगा शारदीय नवरात्र...बन रहे शुभ संयोग

Fri, 19 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ठाकुर प्रसाद मिश्र
विज्ञापन
भनवापुर। शारदीय नवरात्रि 2025, 22 सितंबर से शुरू होगा। इन नौ दिनों में दुर्गा मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्रि पर कई शुभ योग बन रहे हैं। माता दुर्गा गज पर सवार होकर आएंगी जो समृद्धि का प्रतीक है। इस बार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। गालापुर वटवासिनी महाकाली मंदिर के व्यवस्थापक डॉ. ठाकुर प्रसाद मिश्र ने बताया कि शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन प्रतिपदा से होकर समापन दशमी तिथि को होता है। वैसे को माता का वाहन शेर है लेकिन, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा अलग-अलग वाहन से आगमन और प्रस्थान करती हैं। माता के अलग-अलग वाहन पर आने और जाने का प्रभाव भी अलग होता है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर से हो रहा है और दो अक्टूबर को दशमी तिथि के दिन नवरात्रि का समापन हो जाएगा। साथ ही इस बार नवरात्रि पर ग्रहों का बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है।
विज्ञापन

नवरात्रि पर इस बार बुधादित्य राजयोग, भद्र राजयोग, धन योग (चंद्र मंगल युति तुला राशि में), त्रिग्योरही योग (चंद्रमा बुध और सूर्य की युति कन्या राशि में), और गजकेसरी राजयोग का शुभ संयोग रहने वाला है। नवरात्रि का आरंभ गजकेसरी राजयोग से हो रहा है क्योंकि गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में होंगे। गुरु मिथुन राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही इस बार मां दुर्गा भी गज पर सवाल होकर आ रही हैं तो यह बेहद ही दुर्लभ संयोग हैं।
कृषि में वृद्धि, देश में समृद्धि: पं. दिलीप पांडेय ने बताया इस बार शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर सोमवार से हो रहा है। जब भी नवरात्रि का आरंभ रविवार या सोमवार से होता है तो उस दिन माता का आगमन गज यानी हाथी पर होता है। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के अनुसार, जब भी माता का आगमन हाथी पर होता है तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। माता के हाथी पर आगमन का अर्थ है कि कृषि में वृद्धि होती साथ ही देश में धन समृद्धि में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शारदीय नवरात्रि का समापन दो अक्टूबर बृहस्पतिवार विजयादशमी के दिन होगा। जब भी माता का प्रस्थान बृहस्पतिवार के दिन होता है तो मां दुर्गा मनुष्य की सवारी करके प्रस्थान करती हैं। इस बार भी मां मनुष्य की सवारी करके प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

े, जिसे बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। इसका मतलब है कि लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा और सुख-शांति बनी रहेगी।

ठाकुर प्रसाद मिश्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें