फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक पर हमले में विहिप जिलाध्यक्ष समेत सात नामजद

Sat, 31 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घायल के पिता की तहरीर पर पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ भी दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

- बांसी कस्बे के धानी रोड स्थित दुकान पर शुक्रवार दोपहर हुई थी घटना
बांसी। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक राहुल अग्रहरि पर हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष प्रत्यूष अमर श्रीवास्तव समेत सात नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला और घातक हथियारों से लैस होकर बलवा करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में घायल के पिता राममिलन निवासी मोहल्ला शंकरनगर ने बताया कि उनका बेटा राहुल अग्रहरि व्यवसाय करने के साथ बजरंग दल का जिला संयोजक था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह बांसी कस्बे के धानी रोड पर काली मंदिर के पास स्थित अपनी दुकान पर माल लोड कर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बोलेरो से पहुंचे कुछ लोगों ने रॉड, पाइप और तमंचे से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पिता मौके पर पहुंचे और घायल बेटे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बांसी ले गए। तहरीर के अनुसार, अस्पताल में होश आने पर राहुल ने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रत्यूष अमर श्रीवास्तव, जिला मंत्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, कार्यालय प्रभारी ऋषभ पांडेय, शिवांश सिंह और शुभम त्रिपाठी सहित पांच-छह अज्ञात लोगों के नाम बताए।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ दिन पहले प्रत्यूष अमर और उनके साथियों ने राहुल को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता ने आरोप लगाया कि उसी रंजिश में उनके बेटे पर हमला किया गया।
इस संबंध में कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आरोप निराधार
मेरे और संगठन के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं। संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण कुछ दिन पहले ही राहुल अग्रहरि को जिला संयोजक पद से हटा दिया गया था।
- धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री, विहिप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें