फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसएसबी जवान से मारपीट, पत्नी और तीन सालों समेत आठ पर प्राथमिकी

Sat, 31 Oct 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- होटल के पास बुलाकर सड़क पर की मारपीट, जवान ने पत्नी और बच्चे को जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र में शहर के एक होटल के पास एसएसबी के जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जवान की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी, तीन सालों और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित एसएसबी जवान संदीप कुमार राजस्थान के झुंझुनू जिले के चिड़ावा क्षेत्र का निवासी है। वह पिछले एक वर्ष से सिद्धार्थनगर में तैनात है। पुलिस को डाक से भेजी गई तहरीर में उसने बताया कि वह शहर के सनई चौराहे पर किराये का कमरा लेकर अपने माता-पिता और बेटे के साथ रहता है। वर्ष 2015 में उसकी शादी राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुहाना तहसील क्षेत्र के सिंघाना थाना अंतर्गत ढाणा गांव निवासी पालाराम की बेटी सुंदरी देवी से हुई थी। उनका छह वर्षीय बेटा आर्यन करौंदा मसिना स्थित निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है।
विज्ञापन

संदीप का आरोप है कि उसकी पत्नी उस पर नौकरी से इस्तीफा देने और परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती है। 24 अप्रैल 2026 को पत्नी और सालों ने फोन कर उसे शहर के एक होटल के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने सड़क पर ही गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि इस दौरान उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद से वह भयभीत है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जवान की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी सुंदरी देवी, सालों फौज सिंह, राजबीर और सुभाष पुत्र पालाराम समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें