फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सात धान क्रय केंद्र खुले, कई पर खरीद की तैयारी अधूरी

Wed, 04 Nov 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सहियापुर मंडी में कुछ केंद्रों पर शुरू हुई धान खरीद, पहले दिन एक किसान ने बेचा धान
विज्ञापन

- कई केंद्रों पर अब तक नहीं पूरी हुईं व्यवस्थाएं, कहीं बैनर तो कहीं आलू-प्याज की बोरियां रखी मिलीं
शाहपुर। नवीन मंडी समिति सहियापुर में धान खरीद के लिए सात क्रय केंद्र खोले गए हैं लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कई केंद्रों पर तैयारियां अधूरी हैं। जिन केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं, वहां खरीद शुरू हो गई है। मंगलवार को मंडी परिसर के सहियापुर प्रथम और द्वितीय केंद्रों पर पहला किसान धान लेकर पहुंचा। कर्मचारियों ने तौल कर खरीद की शुरुआत की।
भनवापुर ब्लॉक के पतिला गांव निवासी किसान सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने करीब 21 बीघा में धान की फसल लगाई थी। इसमें 10 बीघा की फसल तैयार होने पर कटाई करा ली है। वह धान लेकर केंद्र पर पहुंचे हैं, जहां तौल कराई जा रही है। केंद्र प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खरीद शुरू हो गई है। किसानों से संपर्क कर उन्हें केंद्र पर धान बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बुधवार को एक किसान धान लेकर पहुंचे, जिसकी तौल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं आलू-प्याज की बोरियां, कहीं सिर्फ बैनर
मंडी परिसर में खुले कई धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं अधूरी मिलीं। कुछ केंद्रों पर धान की बोरियों के बजाय आलू, प्याज और लहसुन से भरी बोरियां रखी थीं। कुछ केंद्रों पर केवल बैनर लटक रहे थे, जिन पर केंद्र प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर तक दर्ज नहीं था। एक केंद्र के बैनर पर प्रभारी का मोबाइल नंबर भी नौ अंकों का लिखा मिला। हालांकि, मंडी गेट के पास धर्मकांटे की दीवार पर सभी केंद्रों के नाम और प्रभारियों के मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें