सिद्धार्थनगर। एक दिसंबर से शुरू हुई एक मुश्त समाधान योजना में 10 दिसंबर तक 5771 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया हैं जबकि इन उपभोक्ताओं ने अभी तक 6 करोड़ 98 लाख का बकाया जमा किया है।
जिले में एक दिसंबर से लांग अनपेड और नेवर पेड के 2 लाख 82 हजार 946 उपभोक्ताओं को चयन किया गया था। इसमें से एक लाख 20 हजार 213 उपभोक्ता नेवर पेड कैटेगरी के हैं। इन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से ही बिजली का बिल जमा नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए बिजली निगम तीन महीने के लिए ओटीएस योजना को शुरू की है। इस योजन में पहली बार उपभोक्ताओं को सर चार्ज के अलावा मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
जिले में 10 दिसंबर तक 5771 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं नेवर पेड के उपभोक्ताओं की संख्या अभी तक मात्र 1600 ही है। बिजली निगम के एसई अजय कुमार ने बताया कि लोगों को जानकारी दी जा रही है। संवाद