सिद्धार्थनगर। जिले में बस का सफर करने वाले यात्रियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। डिपो को दो बड़ी समेत सात और बसें मिल गईं हैं, जिससे कई नए रूटों पर बस के संचालन की उम्मीद जगी है। नई बसें मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 61 हो गई है। इससे अब सहित कई बड़े रूटों पर भी बसों का संचालन होगा, जिससे सफर में आसान होगी।
जिले से होकर वर्तमान समय में दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गारेखपुर, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, सहित कई प्रमुख रूटों पर बस का संचालन होता है। ऐसे में छोटी बसों के न होने से लोकल रूट पर बसों का संचालन नहीं होता है, लेकिन हाल ही में जिले में पांच छोटी व दो बड़ी बसें आईं हैं।
इससे डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है, जिससे यात्रियों को अब लांग रूट सहित लोकल रूटों पर आसानी से बसों को संचालित किया जाएगा। वर्तमान समय में डिपो से भारतभारी से अयोध्या, बढ़नी से कानपुर व नौगढ़ से होते हुए डिड़ई से घोसियारी तक बस का संचालन किया जाना है। अयाेध्या जाने वाली मस्कीन्युवा से मनकापुर होते हुए संचालित की जाएगी जबकि महराजगंज व अन्य रूटों पर भी बस के संचालन की कवायद चल रही है।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि जिले से सभी प्रमुख रूटाें पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। संवाद