फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ई-लॉटरी से कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

Tue, 03 Nov 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुपर सीडर समेत विभिन्न श्रेणियों के 30 से अधिक यंत्रों के लिए चयन
विज्ञापन

- चयनित किसानों को 30 दिन के भीतर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे खरीद संबंधी दस्तावेज
सिद्धार्थनगर। कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष प्रक्रिया पूरी हुई। लक्ष्य से अधिक आवेदन आने के कारण विभिन्न श्रेणियों के यंत्रों के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया।
उप कृषि निदेशक के अनुसार, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू और सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनाओं के तहत सात से 27 अक्तूबर तक बुकिंग कराई गई थी। चयनित किसानों में सुपर सीडर के 12, बेलर का एक, पैडी स्ट्रा चॉपर का एक, लेजर लैंड लेवलर के तीन, हैरो का एक, पावर वीडर का एक, मल्टी क्रॉप थ्रेसर के तीन, पैकिंग मशीन का एक, सोलर ड्रायर का एक, स्ट्रा रीपर का एक, किसान ड्रोन का एक और पावर ऑपरेटेड चाफ कटर के तीन लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


30 दिन के भीतर अपलोड करने होंगे दस्तावेज
चयनित किसानों को यंत्र खरीदने के बाद खरीद बिल, यंत्र के साथ अपना फोटो, खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक सहित आवश्यक दस्तावेज कृषि विभाग के पोर्टल पर टोकन कन्फर्म होने के 30 दिन के भीतर अपलोड करने होंगे। यंत्र की कुल कीमत का 50 प्रतिशत भुगतान टोकन कन्फर्म होने के बाद और बिल जारी होने से पहले किसान को अपने बैंक खाते से विक्रेता फर्म के खाते में करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि साक्षर नहीं होने और चेकबुक जारी न हो पाने की स्थिति में चयनित किसान निर्धारित रक्त संबंधियों के बैंक खाते से भी भुगतान कर सकते हैं। इनमें माता, पिता, भाई, अविवाहित बहन, अविवाहित पुत्र-पुत्री और पुत्रवधू के खाते शामिल हैं। ई-लॉटरी के दौरान उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी वीरेंद्र गुप्ता, अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्य सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें