फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेहत से खिलवाड़, जांच में 122 में 80 नमूने फेलठ

Mon, 24 Nov 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बाजार में सजा हुआ मसाले के सामान। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दूध, पनीर, मिठाई ही नहीं अब 80 प्रतिशत खाद्य पदार्थों में मिलावट माफियाओं की सेंधमारी बढ़ गई है। मसाला, सरसों-रिफाइंड तेल, बेसन, घी, दूध व मिठाई कुछ भी सुरक्षित नहीं मिला। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट बता रही है।
विज्ञापन

जिले में मिलावटखोरी का ऐसा नेटवर्क सामने आया है, जिसने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। दीपावली से पहले खाद्य विभाग की टीमों द्वारा की गई छापेमारी की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। जांच के लिए लिए गए 122 नमूनों में से 80 फेल पाए गए। इन खाद्य पदार्थ में मिलावट या मिस ब्रांडिंग की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक दीपावली के दौरान लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। उसके बाद मिलावट का और बड़ा भंडाफोड़ संभव है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन खाद्य वस्तुओं में मिलावट पाई गई है, उसका लोग नियमित सेवन करते हैं। इसलिए ऐसे मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल कहीं न कहीं बड़ी बीमारी को निमंत्रण देना है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर भी होता है खेल: स्थानीय दुकानदार भी कम कीमत पर मिलने वाले नकली या तैयार माल को मिलाकर शुद्ध बताकर बेच देते हैं। खुली मिठाइयों, खुले मसालों और तेल में मिलावट अधिक पाई गई। क्याेंकि, इसमें मिलावट करने की पूरी की गुंजाइश रहती है। खुला बेचा जाता है, इसलिए आसानी से इसमें मिलावट की जाती है।
बाहर से आने वाले छोटे पैक में अगर वहां से गड़बड़ी नहीं की गई तो स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी नहीं कर सकते हैं। क्योंकि, पैक खुला होने पर ग्राहक नाराज हो जाएगा और सामान नहीं लेगा।
किस वस्तु में कैसी मिलावट: खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उसके अनुसार, मसाला, लाल मिर्च में सिंथेटिक डाई, धूल, ईंट की बारीक चुरी का इस्तेमाल किया गया। इसी प्रकार हल्दी में पीला रंग बढ़ाने के लिए मेटानिल येलो (कैंसर कारक रसायन)।
सरसों और रिफाइंड तेल, आर्गेमोन तेल की मिलावट जो खाना बेहद खतरनाक है। घी में वनस्पति या रिफाइंड मिलाकर देसी घी के नाम पर बिक्री। दूध, मिठाई में यूरिया, डिटर्जेंट, कृत्रिम मिठास और मिलावटी खोया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें