फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं

Sun, 23 Nov 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ के तहसील के जगदीशपुर खुर्द में मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के तहत तहसील नौगढ़ के अंतर्गत रविवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जगदीशपुर खुर्द के बूथ संख्या-311 के मतदाता पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बीएलओ द्वारा भरे गए गणना फॉर्म को देखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र की दो प्रतियां मतदाताओं को उपलब्ध कराएं और फॉर्म भरने में मार्गदर्शन भी करें। बीएलओ मतदाताओं द्वारा भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्रित करेंगे तथा पावती देंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता गणना प्रपत्र की दोनों प्रतियों को भरें और हस्ताक्षर करें। मतदाता, गणना प्रपत्र में अपना नवीनतम फोटो लगाएं। मतदाता, फॉर्म बीएलओ को वापस दें और प्राप्ति रसीद जरूर लें। गणना फार्म को ऑनलाइन भी कराएं।
उन्होंने बीएलओ निर्धारित समय के अंतर्गत समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट की सूची में न छूटने पाएं। इसमें लापरवाही मिली तो संबंधित बीएलओ के साथ सेक्टर स्तर के अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में चार दिसंबर तक हर हाल में एसआईआर कार्य को पूर्ण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें