फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कोलकाता की घटना के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची

Tue, 20 Oct 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में पुलिस ने कई पंडालों का किया निरीक्षण, अग्निशमन और बिजली सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की अलग कतारें बनाने पर जोर
शोहरतगढ़। कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के मद्देनजर स्थानीय पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष ने तिरंगा चौराहा, भारत माता चौक, इक्कावान तिराहा, सोनारी, धोबी मोहल्ला, गोलघर, नीबी दोहनी, गड़ाकुल, छतहरा और छतहरी में स्थापित दुर्गा मूर्तियों के पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडालों में अग्निशमन के पर्याप्त उपकरण रखने और आग से बचाव के इंतजाम दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग द्वार बनाने के साथ आपातकालीन निकास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की आशंका को देखते हुए खुले बिजली के तारों और अवैध कनेक्शनों की जांच पर भी जोर दिया। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग कतारें व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें