फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर डोले के साथ तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

Tue, 20 Oct 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1263 प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन, सुरक्षा में उतरेंगे 3500 पुलिसकर्मी
विज्ञापन

- संवेदनशील घाटों पर अतिरिक्त बल, पीएसी, गोताखोर और नाविक रहेंगे अलर्ट
सिद्धार्थनगर। मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन को लेकर मंगलवार को जिले में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। जिले में स्थापित 1263 मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर मूर्ति के डोले के साथ पुलिसकर्मी चलेंगे, जबकि जुलूस मार्गों से लेकर विसर्जन स्थलों तक ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।
सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 3500 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात रहेगी। नदियों, तालाबों और पोखरों में विसर्जन के दौरान गहरे पानी में जाने पर रोक रहेगी। घाटों पर गोताखोरों और नाविकों को अलर्ट रखा जाएगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद अब मूर्तियों के विसर्जन की तैयारी है। इसे देखते हुए नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जुलूस मार्गों को दुरुस्त कराया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को भी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील मुख्यालयों, प्रमुख स्थानों और विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर
विसर्जन के दौरान प्रत्येक मूर्ति के डोले के साथ संबंधित थाने की पुलिस रहेगी। जिन स्थानों पर अधिक संख्या में मूर्तियों का विसर्जन होगा, वहां अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की जाएगी। जरूरत पड़ने पर दूसरे क्षेत्रों से भी पुलिसकर्मियों को बुलाया जाएगा। जुलूस मार्गों और विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। माहौल बिगाड़ने या विवाद की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सहूलियत पर जोर
प्रशासन ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और दुर्घटनाओं से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। घाटों पर गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गोताखोर और नाविक भी अलर्ट रहेंगे। संबंधित विभागों को विसर्जन के दौरान प्रकाश, सफाई और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बोले अफसर
मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन कराते हुए विसर्जन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

- शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी
विसर्जन के दौरान करीब 3500 पुलिसकर्मी और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। प्रत्येक डोले के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जुलूस मार्गों और विसर्जन स्थलों की ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी होगी। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अभिषेक महाजन, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें