फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सचिवों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Thu, 04 Dec 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ब्लाॅक परिसर में दूसरे दिन बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन उपस्थित प्रणाली और मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


शासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को बिना कोई अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए उनके व्यक्तिगत मोबाइल और सिम से फेशियल रिकॉग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के द्वारा क्षेत्रीय सचिवों की उपस्थिति के लिए पत्र जारी किया गया है। इसी को लेकर पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लॉक शोहरतगढ़ सुबह 11 बजे से एक बजे तज काली पट्टी बांधकर कार्यालय परिसर में वर्तमान व्यवस्था के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करके विरोध जताया। इस दौरान राम सिंह, रामस्वरूप गुप्ता, अजय भारती, गौरव श्रीवास्तव, कामेश्वर मिश्रा, संदीप सरोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें