फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण कर की गोद भराई

Thu, 04 Dec 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेंवा सीएचसी क्षेत्र में बुधवार को वीएचएनडी नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने केंद्र का निरीक्षण किया और गर्भवतियों और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीसीपीएम यादव ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने टीम को इसी प्रकार कार्य जारी रखने का सुझाव दिया। ग्राम चौरा बनगवा में एएनएम प्रीति मिश्रा द्वारा गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। केंद्र पर एएनएम प्रीति मिश्रा, आशा चंद्रवती और आंगनबाड़ी नुसरत जहां के सहयोग से गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सात गर्भवतियों की गोद भराई की गई। इसके अतिरिक्त एएनएम द्वारा ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें