फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना तलाक दूसरी शादी की, शिक्षामित्र की सेवा होगी समाप्त

Sat, 27 Dec 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पति के जीवित रहते और बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के दूसरी शादी करने पर शिक्षामित्र की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है। मामला तहसील व ब्लॉक क्षेत्र बांसी के प्राथमिक विद्यालय महुआकलां में तैनात शिक्षामित्र बिंदुमती का है।
विज्ञापन

मामले में कोर्ट के निर्णय और ग्राम शिक्षा चयन समिति के प्रस्ताव के बाद खंड शिक्षा अधिकारी बांसी ने सेवा समाप्ति का पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भेजा है। बीएसए शैलेष कुमार ने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति कर दी जाएगी।
शिकायतकर्ता आशीष कुमार द्वारा आरोप लगाया गया कि बांसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महुआकलां में शिक्षामित्र पद पर बिंदुमती तैनात हैं। उन्होंने अपने पति गंगाराम से बिना तलाक लिए अथवा बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए विनोद कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ बबलू से दूसरी शादी कर ली और उससे दो बच्चे भी हैं। मामले में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कु. रिंकू जिंदल ने शिक्षामित्र बिंदुमती के खिलाफ गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल्स के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें