फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियाद

Sat, 22 Aug 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज थाना आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे राजस्व के दो मामले
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज थाना में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित दो मामले प्राप्त हुए, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि भूमि और अन्य राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उपनिरीक्षक संजीव कुमार शुक्ल, राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, हरिशंकर, धर्मराज चक्रवर्ती, सरोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें