बांसी। शीतलहर में प्रशासन काफी सतर्क है। रविवार की रात एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने क्षेत्र में भ्रमण कर अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था का जायजा लिया है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर उन्होंने रोडवेज चौराहा, अस्पताल परिसर सहित प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर वहां ठहरे निराश्रितों व जरूरतमंदों से संवाद किया और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति जानी।
इस दौरान तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि बस चालकों, परिचालकों, कुली वर्ग तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग और सुरक्षित रैन बसेरे सुनिश्चित किए जाए ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने सफाई, पर्याप्त कंबल, अलाव, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा इंतजामों को और बेहतर करने पर जोर दिया। अस्पताल परिसर और रोडवेज चौराहे पर की गई अलाव व्यवस्था का भी उन्होंने निरीक्षण किया। एसडीएम ने नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि रैन बसेरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैक्स व बैनर लगाए जाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान सदर लेखपाल सर्वेश चौधरी नगर पालिका के लिपिक जमील अहमद आदि जिम्मेदार मौजूद रहे।