फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में बारिश, अलर्ट के बाद सिद्धार्थनगर में 12वीं तक के स्कूल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेपाल में बारिश से सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों की नदियों का भी बढ़ रहा जलस्तर
विज्ञापन

- लुंबिनी और गंडकी प्रदेश के कई जिलों में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश

सिद्धार्थनगर/महराजगंज। काठमांडो घाटी समेत नेपाल के अधिकतर हिस्सों में बुधवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। 27 सितंबर तक चार दिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कपिलवस्तु और गुलमी जिले के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। वहीं लगातार बारिश की वजह से सिद्धार्थनगर में भी शुक्रवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लुंबिनी और गंडकी प्रदेश के कई क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है, इसका असर सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों में भी दिख रहा है। बानगंगा में नेपाल से करीब 35 हजार क्यूसेक छोड़े जाने के बाद डैम के 14 फाटक खोलने पड़े हैं।
सिद्धार्थनगर में बृहस्पतिवार को आठ घंटे में बूढ़ी राप्ती के जलस्तर में 70 और राप्ती के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। नेपाल में हो रही बारिश के मद्देनजर अगले 36 घंटे में नदियों के जलस्तर में और तेजी से वृद्धि का अनुमान है। नेपाल के मौसम विभाग के अनुसार पाल्पा और कपिलवस्तु में अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक बारिश दर्ज की गई है। नेपाल की मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने बृहस्पतिवार रात से बारिश और बढ़ने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर मूसलाधार और बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं। इसे देखते हुए नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

इधर, लगातार बारिश और संभावित जोखिम को देखते कपिलवस्तु और गुलमी जिले में बृहस्पतिवार को विद्यालय बंद रहे। शुक्रवार को भी विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया है।नेपाल में भारी बारिश की वजह से तराई क्षेत्र में बाढ़, नदी कटान, जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और सुरक्षा निकायों ने इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सीमावर्ती रुपन्देही जिले में तिनाउ, दानव और रोहिणी नदियों के तटीय क्षेत्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लुम्बिनी प्रदेश सरकार ने अपने सभी 12 जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


00

नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों को किया जा रहा अलर्ट
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डीआईजी अबी नारायण काफले ने लोगों को संभावित खतरे के प्रति सचेत किया है। उन्होंने किसी भी चेतावनी को गंभीरता से लेने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया। भारी बारिश की चेतावनी के बाद नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। नदी और नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की जा रही है। लोगों से रात में गैरजरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें