फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, तैयारी शुरू

Sun, 04 Jan 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 10वीं के प्रैक्टिकल 21 जनवरी से पांच फरवरी तक होंगे। साथ ही 12वीं का प्रैक्टिकल 24 जनवरी से दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और नोडल अधिकारियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है।
इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें बस्ती मंडल को शामिल किया गया है। यूपी टीईटी परीक्षा के चलते 29 और 30 जनवरी को किसी भी प्रकार की प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होंगी। सभी कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी।
बोर्ड ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यालय स्तर पर प्रैक्टिकल परीक्षा की निगरानी स्वयं करें और छात्रों के मूल्यांकन में पूरी पारदर्शिता बरतें। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से छात्र अपने केंद्र की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा,सीसीटीवी निगरानी, बिजली बैकअप और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षकों की तैनाती की सूचना एक सप्ताह पूर्व दी जाएगी। परीक्षक केंद्र पर पहुंचने के बाद अपनी जियो टैग लोकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण ने बताया कि बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है। सभी केंद्रों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं और नोडल अधिकारियों की तैनाती एक सप्ताह के भीतर कर दी जाएगी।म
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें