फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सावन की दस्तक लेकिन बारिश का इंतजार, उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग

Wed, 29 Jul 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिनभर बादल और छिटपुट बूंदाबांदी के बाद निकली धूप, चिपचिपी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

- मौसम विभाग ने जताई अच्छी बारिश की उम्मीद
सिद्धार्थनगर। सावन शुरू होने से एक दिन पहले बुधवार को भी मौसम का मिजाज नहीं बदला। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। बारिश रुकते ही धूप निकल आई और हवा में नमी बढ़ने से उमस पहले से अधिक महसूस होने लगी। घरों, बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सड़कों पर लोग पूरे दिन पसीने से तर-बतर नजर आए। रात तक भी चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
जिले में पिछले कई दिनों से मौसम की आंख-मिचौली जारी है। बादल आते हैं। कुछ देर बारिश होती है और फिर तेज धूप निकल आती है। नतीजतन वातावरण में नमी लगातार बढ़ रही है। दोपहर के समय नौगढ़, तेतरी बाजार, बांसी और शोहरतगढ़ के प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी। दुकानदार बार-बार पसीना पोंछते रहे जबकि ग्राहक भी जरूरी सामान लेकर जल्द घर लौटते दिखे। खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों के लिए भी उमस परेशानी का कारण बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार को दर्ज मौसम के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता 70 से 85 प्रतिशत के बीच रहने और हवा की गति मात्र 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा होने से उमस और अधिक महसूस हुई।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि हल्की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ जाती है। यदि इसके बाद धूप निकल आए और हवा की गति कम रहे तो पसीना जल्दी नहीं सूखता, जिससे उमस बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियां मजबूत होने की संभावना है। यदि पूर्वानुमान के अनुरूप अच्छी और व्यापक बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।
उधर, मौसम विभाग ने भी प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ने के संकेत दिए हैं। बंगाल की खाड़ी पर बने मौसम तंत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। सिद्धार्थनगर समेत आसपास के जिलों में भी बारिश का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से सावन मास का शुभारंभ हो रहा है। आमतौर पर सावन को झमाझम बारिश के महीने के रूप में देखा जाता है लेकिन इस बार शुरुआत उमस और छिटपुट बारिश के बीच हो रही है। किसानों के साथ-साथ आम लोगों की निगाहें अब अच्छी बारिश पर टिकी हैं, ताकि मौसम सुहाना हो और खेतों को भी पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें