फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विरोध पर मंदिर कमेटी ने पुजारी को हटाया

Wed, 29 Jul 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। कस्बे के रामजानकी मंदिर के पुजारी मोहन बाबा उर्फ राधाकांत को लोगों के विरोध के बाद मंदिर कमेटी ने हटा दिया है। बुधवार को मंदिर पहुंचे कस्बे के लोगों ने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार नगर के लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। ऐसे में पुजारी द्वारा कार्य में व्यवधान डाला जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता उर्फ रिंकू ने बताया कि कस्बे का यह प्राचीन मंदिर है। लोगों की आस्था जुड़ी है। वर्तमान पुजारी की भाषा शैली, आचरण व्यवहार एवं कार्य प्रणाली सनातन सिद्धांत के विरुद्ध है। मंदिर पर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें हटाकर दूसरे पुजारी को रखने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें