फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं की तरक्की में सावित्रीबाई फुले का योगदान अहम

Sat, 03 Jan 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार जिला कार्य समिति की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भारत की प्रथम शिक्षिका महान समाज सुधारक क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। सभी ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि दलितों, शोषितों के साथ ही महिलाओं को शिक्षा के जरिये मुख्य धारा से उन्होंने जोड़ने का काम किया था। आज उसी की देन है कि पूरी दुनिया में भारत की महिलाओं का डंका बज रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पद पर बैठकर आधी आबादी अपने आवाज को बुलंद कर रही है। भाजपा सरकारों का किसानों की आय दोगुने करने का नारा एकदम झूठा और छलावा है। किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है और सरकारी धान क्रय केंद्र जो सिर्फ कागजों में चल रहे हैं, जिसके कारण किसान अपने धान को नहीं बेच पा रहा है।
धान को व्यापारियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। सरकार के जन विरोधी तथा लोकतंत्र विरोधी नीतियों के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर आगामी 22 जनवरी को समाजवादी पार्टी की तरफ से एक विशाल धरना प्रदर्शन लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें