फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 60 बोरी यूरिया के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी कोटिया के जवानों ने जांच के दौरान एक पिकअप में लदे 60 बोरी यूरिया के साथ शोहरतगढ़ के महथा निवासी शौकत अली को पकड़ा। उसने खाद बेचने के लिए ले जाने की बात कही, लेकिन कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया। बरामद खाद को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसएसबी 43वीं वाहिनी के कोटिया बीओपी के जवानों को मुखबिरों से सूचना मिला कि महथा गांव के रास्ते सीमा स्तंभ संख्या 560 के समीप से खाद की तस्करी होने वाली है। सूचना के तहत सीमा चौकी कोटिया से विशेष जांच दल चिह्नित स्थान के लिए रवाना हुए और कोटिया-गनेशपुर रोड पर देखा कि एक चार पहिया वाहन नेपाल की ओर जा रहा है। संदेह के आधार पर नाका दल द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई तो उसमें 60 बोरी यूरिया मिला। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शौकत अली बताया। उसने बताया कि वह ये खाद महथा गांव से नेपाल के अलगी गांव में अधिक दाम पर बेचने के लिए ले जा रहा था।



तीन बोरी खाद के साथ एक पकड़ा गया

इसके अलावा सीमा चौकी धनौरा और शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त विशेष जांच टीम ने सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 558 के नजदीक तीन बोरी यूरिया और एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर पकडे़ गए व्यक्ति ने अपना नाम राम किशोर कुर्मी, पता चौहट्टा जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें