फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंड भारत के निर्माता थे : माता प्रसाद

Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी विचार धारा के पितामह रहे-लालजी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल और शिक्षाविद् आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर गोष्ठी आयोजिद्की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के एकीकरण की महान चुनौती को सफलता पूर्वक हल किया था। इसी कारण उन्हें अखंड भारत का निर्माता कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता और राजनेता थे। उन्हें लोग सरदार पटेल के नाम जानते हैं। देश के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने काम किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा और व्यक्तित्व के स्वामी आचार्य नरेंद्र देव अध्यापक के रूप में उच्च कोटि के निष्ठावान अध्यापक और महान शिक्षाविद् थे। काशी विद्यापीठ के आचार्य बनने के बाद से यह उपाधि उनके नाम का ही अंग बन गई। देश को स्वतंत्र कराने का जुनून उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में खींच लाया और भारत की आर्थिक दशा व गरीबों की दुर्दशा ने उन्हें समाजवादी बना दिया। गोष्ठी को विधायक सैयदा खातून, घिसियावन यादव, विभा शुक्ला, कमरुज्ज्मा खान, प्रदीप पथरकट्ट, जमील सिद्दीकी, मुरली मिश्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें