फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिठाई की दुकानों से नमूने लिए, 23 किलो बेसन सीज

Sun, 01 Nov 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के ​स्थित मिठाई की दुकान पर जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई और दूध के छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, 23.4 किलोग्राम बेसन सीज किया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान सचल दल ने जिला न्यायालय, नौगढ़ स्थित विनायक रेस्टोरेंट से दूध का एक नमूना लिया। बर्डपुर, नौगढ़ स्थित अमन स्वीट्स से छेना मिठाई और पेड़ा का एक-एक नमूना संग्रहीत किया गया। बांसी स्थित राजस्थान स्वीट्स की मिठाई विनिर्माण इकाई से छेना मिठाई, कलाकंद और बेसन के नमूने लिए गए। यहां 23.4 किलोग्राम बेसन मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें