फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाल विज्ञान कांग्रेस में जीजीआईसी तेतरी की रुही और नीतू की टीम रही अव्वल

Tue, 03 Nov 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी स्थित राजा रतनसेन डिग्री कॉलेज में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। स्रोत विज्
विज्ञापन
- सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार पर बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए शोध प्रोजेक्ट, 19 टीमों का प्रदेश स्तर के लिए चयन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी स्थित राजा रतनसेन डिग्री कॉलेज में सोमवार को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जीजीआईसी तेतरी की रुही और नीतू की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जोगिया की समीना और विजय की टीम दूसरे, बर्डपुर के आकाश और प्रिंस की टीम तीसरे और जूनियर विद्यालय कोइरीडीहा, शोहरतगढ़ की प्रिया और अंकिता की टीम चौथे स्थान पर रही।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 19 टीमों का चयन प्रदेश स्तर के लिए किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने स्थानीय समस्याओं को केंद्र में रखकर विज्ञान और नवाचार के माध्यम से उनके समाधान से जुड़े शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विषय की समझ और प्रस्तुतीकरण के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय ''''सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार'''' है। इसके तहत विद्यार्थियों को आसपास की समस्याओं की पहचान कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देती है।
इस दौरान बीईओ अरुण कुमार, अंशुमान सिंह, सत्येंद्र सिंह, कल्पना सिंह, मारुति नंदन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें